बंगाणा में आयोजित पारंपरिक पिपलू मेले का शुभारंभ बुधवार को धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह के साथ हुआ। शुभारंभ अवसर पर लोकनिर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भव्य शोभायात्रा में भाग लेकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में मेले को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।