शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचते हैं लेकिन मंदिर पहुंचते ही समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसे लेकर उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं होती। वहीं समाजसेवी विनोद शर्मा ने चिंतपूर्णी में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा कि नए बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं लेकिन इस सड़क पर पड़े गड्ढे और उड़ रही धूल मिट्टी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। लेकिन लोक निर्माण विभाग इससे अनजान बना हुआ है और गड्ढों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है । इसके अलावा पुराने बस स्टैंड पर बनाई गई नई बिल्डिंग में शौचालय की हालत खस्ता है। विनोद शर्मा ने लिफ्ट पर सुगम दर्शन पास की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठाए हैं।