नगर पंचायत अंब में स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के आसपास ही गंदगी के ढेर लगे दिखाई दिए, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, और बदबू के कारण वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत के अधीन आने वाले अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों की हालत और भी दयनीय है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अमरीक सिंह, विजय शर्मा व गौरव ने कहा कि मामले में प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता ने कहा कि उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता निरीक्षक से पूछताछ कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।