चिंतपूर्णी में पंजाब के एक व्यक्ति की सड़क से 30 फीट नीचे नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह पंजाब जालंधर के रूप में हुई है। हादसा रात का बताया जा रहा, जबकि मंगलवार सुबह किसी ने नाले में पड़े शव को देखा तो चिंतपूर्णी पुलिस को सूचित किया गया। चिंतपूर्णी थाना के एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी तो उसमें एक मोबाइल फोन, एक पर्स में 1858 रुपये और कुछ दवाइयों के साथ एक पर्ची भी निकली। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। पैर फिसलने से वह 30 फीट नीचे नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।