फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 20 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे पेंशनर, एसोसिएशन ने ऊना में बनाई रणनीति

हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड ऊना की बैठक मंगलवार को एमसी पार्क स्थित वरिष्ठ नागरिक सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर पेंशनरों की विभिन्न मांगों को उठाया गया। इस दौरान पेंशनरों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। जिसके चलते पेंशनरों में रोष है। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान, डीए की किस्त, मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं होना व जेसीसी के गठन की मांग पेंशनर काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन मांगे मानना तो दूर सरकार पेंशनरों को बातचीत के लिए भी नहीं बुला रही है। इसी के चलते प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से आगामी 20 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर संगठन ने रूपरेखा भी तैयार कर ली है। 20 सितंबर को पेंशनर एकत्रित होकर उपयुक्त ऊना के माध्यम से अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजेंगे। इस मौके पर उन्ना ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें