क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरुवार को चिकित्सकों की कलम छोड़ हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों ने राहत महसूस की। आमजन के लिए गुरुवार का राहत भरा दिन रहा। सुबह 9:30 बजे से ही चिकित्सकों ने ओपीडी में अपनी सेवाएं दीं। ऐसे में ओपीडी के बाहर दोपहर को जमा होने वाली भीड़ भी काफी कम दिखी। जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हड़ताल खत्म होने के कारण काफी राहत मिली। मरीज समय रहते ओपीडी में उपचार लेने के बाद अपने घरों को लौट गए।