फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पक्का परोह की जाह्नवी दसवीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया दसवां स्थान, बनेंगी डॉक्टर

गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की जाह्नवी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। जाह्नवी ने कहा कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। उसका सपना है कि वह डॉक्टर बनकर देश की तरक्की में शामिल हो। उसने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए वह रोजाना सात घंटे से अधिक पढ़ाई करती थीं। छात्रा के पिता महेश राणा सेना से सेवानिवृत हैं। जबकि माता अंजना देवी गृहिणी हैं। जाह्नवी ने कहा कि परिजनों और शिक्षकों के सहयोग और आशीर्वाद से उसने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें