सोमवार को एक दिन के अवकाश के बाद भी ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी संख्या देखने को मिली। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी रही। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 तक चिकित्स स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मरीज तो ओपीडी के बाहर पहुंच रहे हैं लेकिन उनका इलाज नहीं हो रहा। जिले के क्षेत्रीय अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में पेन डाउन स्ट्राइक के चलते मरीज परेशान हैं।