राजकीय उच्च विद्यालय कुठियाड़ी में विश्व पर्यवरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। स्कूल की शिक्षिका किरण वर्मा की अगुवाई में बच्चों ने स्कूल कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तनवी, शशि और कनिका ने प्रथम्, श्रेया, प्रियंका और सचिन कुमार ने द्वितीय तथा मीनाक्षी, अंजलि और सागर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।