फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित 

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आईक्यूएससी, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय इंटर कॉलेज संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रमेश ठाकुर ने की। इस सेमिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक और महाविद्यालय के छात्रों ने संगोष्ठी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में बौद्धिक संपदा सबसे मूल्यवान संपत्ति है, क्योंकि यह मानवीय विकास को गति देने वाले तकनीकी नवाचार को पुरस्कृत करती है। यह वैश्विक कला परिदृश्य की उन्नति में सहायक है। बौद्धिक संपदा अधिकार, मानसिक रचनाएं, कलात्मक और वाणिज्यिक, दोनों के संदर्भ में विशेष अधिकारों के समूह हैं। प्रथम अधिकार कॉपीराइट कानूनों से आवृत हैं, जो रचनात्मक कार्यों, जैसे पुस्तकें, फिल्में, संगीत, पेंटिंग, छाया-चित्र और सॉफ्टवेयर को संरक्षण प्रदान करता है और कॉपीराइट अधिकार-धारक को एक निश्चित अवधि के लिए पुनरुत्पादन पर या उसके रूपांतरण पर नियंत्रण का विशेष अधिकार देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें