उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में विश्व रेड क्रॉस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे शगुन व सहेलियों ने रेड क्रॉस फ्लैग सौंग कि प्रस्तुति दी इसके बाद भाषण प्रतियोगिता करवाई गयी जिसमे तानिया, (सुभाष चंद्र सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनम, (सरदार भगत सिंह सदन) दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुमकुम (सरदार पटेल सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बलबंत सिंह प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता व सुदेश कुमारी टी. जी.टी. ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। मंच संचालन का दायित्व मनिन्दर कुमार प्रवक्ता ने निभाया। अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आह्वान किया कि सभी विद्यार्थी इस आशय का प्रसार करें कि स्वस्थ व्यक्ति अवश्य रक्त दान करें व सभी मानवता की सेवा करें। हमें प्रत्येक जरूरत मंद की सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य, अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, बलबंत सिंह प्रवक्ता व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, प्रवीण शर्मा प्रवक्ता व स्टॉफ सचिव, अम्बिका रानी प्रवक्ता, सतीश कुमार प्रवक्ता, राकेश धीमान प्रवक्ता,राजीव डोगरा प्रवक्ता, मनिंदर कुमार प्रवक्ता, मनोज कुमार प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता, धीरज कतना प्रवक्ता, राजीव कुमार शास्त्री व समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।