फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भरवाईं स्कूल में हुआ एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बच्चों की उपस्थिति में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने किया। यह एनएसएस कैंप कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच की अगुवाई में हुआ। इस कैंप में स्वयंसेवियों ने विद्यालय भवन के चारों ओर झाड़ियों, पॉलिथीन व कूड़े की सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने स्वयंसेवियों को शिविर का लाभ उठा अपने व्यक्तित्व का विकास करने और समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने वालंटियर को समाज सेवा, रोड सुरक्षा तथा नशे की बुराई से संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा नशे जैसी बुरी आदतों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे है, जो एनएसएस के प्रति उनके लगाव व समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें