फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 04:54 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस इकाई द्वारा  एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आज महाविद्यालय में एनएसएस  इकाई  के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में घास और खरपतवार को हटाया तथा कूड़ा-कचरा और घास को उठाया, जिसे बाद में उचित स्थान पर निपटाया गया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रोत्साहित करना और हमारे महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रख कर स्वच्छता का संदेश देना है। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में एनएसएस स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। अंत में छात्रों को जलपान प्रदान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें