उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय स्पोर्टस डिपार्टमेंट के ओर से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एकदिवसीय चयन प्रक्रिया कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्टस डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आज आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप के लिए क्रिकेट का प्रथम चरण का चयन प्रक्रिया कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्यों ने चयन प्रक्रिया के हर पैरामीटर को ध्यान में रखकर प्लेयर्स का सेलेक्शन किया। उन्होंने प्लेयर्स को बेहतर टिप्स दिए ताकि वह आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश चैंपियनशिप में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी व चयन प्रक्रिया के सदस्य प्रोफेसर कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह और प्रोफेसर कमलेश आदि मौजूद रहे।