फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंदली स्कूल में एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य पर बांटा ज्ञान

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन बुधवार को स्वयंसेवियों की ओर से सुबह के सत्र में प्रभातफेरी निकाली उसके बाद योगाभ्यास किया। उसके बाद खाना बनाने की जानकारी प्राप्त की। स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं दोपहर के सत्र मे शिव शक्ति क्लीनिक डंगोली के दंत चिकित्सक डॉ. बाल कृष्ण ,व बीडीएस डाॅ. बंदना से स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। सभी स्वयंसेवियों के दांतों का चैकअप किया तथा निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान, एनएसएस प्रभारी सुनील धीमान, मीना कुमारी, एकता देवी, सुभाष चंद, सुरेंद्र शर्मा, अनुज कुमार सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें