फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Krishan Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 01:53 PM IST

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन भी माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से आए भक्तों ने पूरे भक्ति और श्रद्धा भाव के साथ माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। मंदिर न्यास की ओर से भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं कराई गईं, जिससे दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। मंदिर के आसपास मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु बारिश या धूप से सुरक्षित रह सकें। मंदिर न्यास ने निशुल्क पीने के पानी की व्यवस्था की है जबकि मेडिकल सुविधा भी तत्पर रखी गई है, जिससे जरूरत मंद श्रद्धालुओं को दवाइयां और प्राथमिक उपचार तुरंत मिल सके। इस सब के बीच मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा, जहां माता के जयकारे और भक्तों की भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र मंत्रमुग्ध हो उठा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें