फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर सनराइज संस्था ने निकाली गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्रों की झांकी

आधुनिक शिक्षा केंद्र को दिखाते हुए सनराइज संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस पर गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर निकाली झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। ऊना जिला परियोजना अधिकारी नीलम शर्मा, प्रधानाचार्य डाइट राकेश अरोड़ा, गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के समन्वयक संजीव ठाकुर के मार्ग दर्शन में संयुक्त तत्वावधान में सनराइज संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस जिला प्रशासन के सहयोग से स्लम क्षेत्र में बनाए गए आधुनिक शिक्षा केंद्रों को दिखाते हुए झांकी निकाली गई जिनमें गरीब प्रवासी बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। वर्तमान में समग्र शिक्षा के तहत व सरकार के सहयोग से 39 केंद्र चलाए जा रहे हैं जिसमें लगभग 1400 बच्चे शिक्षा ग्रहन कर रहे हैं। गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में करीब 600 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें