राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के विद्यार्थियों ने आज जमासनी माता मंदिर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी बलदेव कलसी ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों ने आज बंगाणा बाजार में रैली भी निकाली, जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास होता है।