नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पैरा एथलीट निशाद कुमार का भव्य स्वागत हुआ। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के व फूल मालाओं से विश्व चैंपियन का स्वागत किया। इस मौके पर निशाद की बहन रमा देवी ने तिलक लगाकर भाई का स्वागत किया।