फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन

जिला ऊना में भारी बारिश के चलते आपदा की सूचना और प्रतीकात्मक नुकसान मानकर जिले में 5 स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के तहत गगरेट उपमंडल के गगरेट के टटेहड़ा गांव में स्वां नदी के समीप बाढ़ से राहत-बचाव कार्य किए गए। वहीं बंगाणा उपमंडल में नलूट गांव के पास लठियाणी-बडसर रोड़ पर भूस्खलन की सूचना मिलने पर सड़क बहाल करने तथा दबे वाहनों को निकालने की डिल की गई। ऊना के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, टर्मिनल के पेखूबेला में तेल रिसाव से आग लगने की दुर्घटना तथा उसमें 30 कामगारों के फंसे होने के काल्पनिक परिदृश्य के साथ राहत बचाव कार्य किए गए। हरोली उपमंडल के तहत राजकीय प्राइमरी एंड मिडल स्कूल जननी, पोलियां बीत और अम्ब उपमंडल के पिंडी दास आश्रम और नेत्र चिकित्सालय अम्ब को घटना स्थल मानकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें