कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जोगी पंगा कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के जरूरत मंद परिवारों को 60 हजार के आर्थिक चैक वितरण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो स्वयं विधान सभा से अयोग्य विधायक किए हों । जो अपने नाम के साथ मे पूर्व विधायक नहीं लगा सकते । और जो स्वयं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हो, वह दूसरों पर उंगली उठाने का अधिकार खो चुका है। उन्होंने अयोग्य विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि एफडीआर से जुड़ा बड़ा घोटाला उनके सिर पर मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोग्य विधायक द्वारा जाली एफडीआर बनाकर तीन जगह लोनिवि विभाग को दी। ओर बाद में जाली हस्ताक्षर करके उस एफडीआर के पैसे निकाल लिए। ओर अब यह मामला कोर्ट में चल रहा है, और हर माह आरोपी की तरह उन्हें थाने में बुलाकर पूछताछ की जाती है। ऐसे में उनके पास यह नैतिक अधिकार नहीं है कि वे राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाएं।विवेक शर्मा ने कहा कि अयोग्य विधायक के बेटे का ठेकेदारी लाइसेंस तक भ्रष्टाचार के चलते रद्द किया जा चुका है। उन्होंने तीन जगह एक ही एफडीआर लगाने का खेल खेला और असली एफडीआर में जाली साइन करके पैसे निकाले। यह भ्रष्टाचार का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं की असलियत को पहचाने और इनके झूठे दावों में न आएं।