फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के त्यासर के बीमार महिला को दी व्हील चेयर, पूछा कुशलक्षेम

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे विनोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव त्यासर, लठियाणी को व्हील चेयर भेंट कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की स्थिति को देखते हुए विधायक विवेक शर्मा ने तुरंत सहायता उपलब्ध करवाते हुए व्हील चेयर प्रदान की, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। इस दौरान विधायक ने परिवार का हालचाल भी जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।  इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका महिंद्र सिंह सत्या देवी के अलावा अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें