फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने पुलवामा हमले की पांचवीं बरसी पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 02:40 PM IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पांचवीं बरसी पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शहीद बृजेश कुमार के गांव ननाबी के मुख्य द्वार पर पहुंचकर उन्हें नमन किया और कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो चुकी है। कुटलैहड़ के बलिदानी बृजेश कुमार के गांव ननाबी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार,खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद बृजेश कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद करते हुए देशभक्ति के गीत गाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें