फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने हंडोला में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश

Krishan Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 06:06 PM IST

विधायक विवेक शर्मा चुनाव के बाद पहली बार हंडोला में पहुंचे। विधायक विवेक शर्मा ने हंडोला के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने चुनाव के समय कुछ वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए हम वचनबद्ध हैं। उन्हीं चुनावी वादों को ध्यान में रखते हुए हम हंडोला मंदिर को हिमाचल के मानचित्र पर पहचान दिलवाना चाहते हैं। हंडोला  को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि इससे आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके। रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मोमन्यार में एक लघु औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में  पानी की समस्या को खत्म करने के लिए  46 करोड़ व 17 करोड़ में दो जल उठाऊ परियोजनाएं लगने जा रही हैं। इससे कुटलैहड़ में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। लोगों को संबोधित करने के बाद माननीय विधायक विवेक शर्मा ने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। जन समस्याएं सुनने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सही व जरूरी कदम उठाए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें