कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को कुटलैहड़ कांग्रेस के मुख्य कार्यालय जोगी पंगा में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 26 परिवारों को शगुन योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ एवं 1,65 लाख के आर्थिक चेक वितरण किए। वहीं, कुटलैहड़ की जनता की जन समस्याओं को भी सुना। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति पर खड़े उस परिवार तक आर्थिक रूप से सहायता कर रही है। जो अहसाय ओर अति निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि बीते छः माह के विधायक के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ के पांच सौ से ज्यादा परिवारों को आर्थिक रूप से शगुन योजना ओर स्वास्थ्य लाभ एवं दवाइयों के भुगतान के लिए लाखों रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुके हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अधिकतर परिवार ऐसे हैं। जो गरीबी रेखा से नीचे हैं और जिन्हें आर्थिक रूप से किसी प्रकार की कोई आमदन भी नहीं है और इन परिवारों को हर प्रकार की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए हम हमेशा फ्रंट फुट पर आकर उन्हें आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई सुख आश्रय योजना भी इन परिवारों को वरदान साबित हो रही है और इन गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार से पूरा खर्च वहन हो रहा है, ताकि इनके बच्चे अच्छी ओर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। विवेक शर्मा ने कहा कि दो वर्षों के कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा एक दर्जन योजनाओं को धरातल पर उतार कर राज्य के गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।