फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, पंचायत चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिए टिप्स

पूर्व मंत्री एवं विधायक जसवां-प्रागपुर विक्रम सिंह ठाकुर ने सोमवार को चिंतपूर्णी के पास गंगोट पंचायत के मोईन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर अपने क्षेत्र में बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करें। इस मौके पर बीडीसी सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता डॉक्टर केशव शर्मा, उप प्रधान सौरभ पाराशर, पूर्व इंडस्ट्री डायरेक्टर डीके शर्मा प्रधान समनोली कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस बार भारी बारिश हुई है, जिसके कारण उनके विधानसभा क्षेत्र जसवां-प्रागपुर में भी व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं और विभाग के माध्यम से भी राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पंचायत चुनावों को लेकर विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा पंचायत चुनावों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है और इस बार भी अधिक से अधिक भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीताने के लिए पार्टी और उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें