विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पिछली सरकार ने बिना बुनियादी ढांचे के घोषणाएं कीं, जबकि हमने धरातल पर काम किया। सारे प्रदेश में देवी-देवताओं के नाम पर मेलों का आयोजन होता है। हमारे पास माता श्री चिंतपूर्णी जैसा पवित्र स्थल है। लेकिन भगवान के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा माता श्री चिंतपूर्णी के नाम से आयोजित मेले का विरोध कर रही है।