फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल में मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Krishan Singh Updated Thu, 20 Nov 2025 06:46 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लू स्टार कंपनी के प्लॉट हैड गिरीश परूंडेकर मुख्यातिथि रहे। जबकि मैनेजर जगदीश चंद, राहुल व विजय चौहान विशेष अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद मुख्य अध्यापिका शिभा खन्ना ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, फिल्मी, पहाड़ी और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें सानवी, आरूषी, समद्धि, कृतिका, अपेक्षा सिंह, जतिन चौहान, अंकित, अमित ठाकुर, खुशी, अनुष्का, लक्ष्मी, मिनाक्षी, जय कुमार, कुनाल, मोहम्मद आसिफ, विपिन बाजपेयी, दीक्षा, निहारिका, ज्योति, अंशिका, तमन्ना शर्मा, खुशबू, कुनाल सिंह आदि शामिल रहे। इसके अलावा तमन्ना शर्मा, नम्रता, सरगम, रिया पुंडीर, निहारिका, देवांशु चौहान, वंशिका, राजीव शर्मा, परिधि, माही, पलक, वंशिका, ज्योति, अदित्या, गरिमा, आरुषि, रिहाना, पलक, एकम, भानू धीमान, लविश कुमार, रागविंद राज कंवर, आयुष अत्री, तन्मय, रूचि, अमीषा, मेघा, रितिक, अभय, साहिल, आसिफ, लक्की थापा, विवेक, रजत, राहुल, प्रिंस, आसिफ आदि शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ, स्कूल प्रबंधन समिति और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें