फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के रायपुर मैदान स्कूल में सर्वधर्म समभाव सभा आयोजित

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर सर्व धर्म समभाव सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए एकता में विविधता विषय पर नारा लेखन, चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ राजीव गांधी की उपलब्धियों और राष्ट्रीय एकता के लिए उनके स्मरणीय कार्यों पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य  नरदेव सिंह ने कहा कि  राजीव गांधी 1986 में लाई गई न्यू शिक्षा नीति, देश में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने, दूरसंचार तथा देश में मारुति उद्योग को स्थापित करने के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे।  उन्होंने कहा कि 1991 में उनकी मृत्यु के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और भारतीय सरकार ने उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया व उनके जयंती पर सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय एकता के लिए सराहनीय कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या संस्था को राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य  पवन कुमार,  पूनम जगोता प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, मदन लाल,  सुरिंदर कुमार सहित सभी अध्यापक और विद्यार्थी भी उपस्थित थे। नारा लेखन में  अनुराधा ने प्रथम, अंजलि द्वितीय तथा स्मृति ने तृतीय, निबंध लेखन में दीपिका ने प्रथम, अदिति द्वितीय तथा अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  भाषण प्रतियोगिता में अराध्य ने प्रथम, नाभया द्वितीय तथा आदित्य ने तृतीय और चित्रकला में गुरलीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें