फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मनोज कुमार कौशल बोले- कीरतपुर-बिलासपुर फोरलेन निर्माण में कथित अनियमितताओं की हो जांच

भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने कीरतपुर-बिलासपुर फोरलेन निर्माण में कथित अनियमितताओं और अवैध पहाड़ी कटाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ऊना में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण के दौरान थापना क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बिना वन विभाग की अनुमति के पहाड़ियों की कटाई की गई। मनोज कुमार कौशल ने दावा किया कि उन्होंने सूचना के अधिकार के माध्यम से इस संबंध में दस्तावेज जुटाए हैं। उनके अनुसार, इन दस्तावेजों से कथित तौर पर सामने आया है कि कुछ क्षेत्रों में वन विभाग की आवश्यक अनुमति के बिना कटाई का कार्य किया गया। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह राष्ट्रीय हरित अधिकरण और उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि मामला केवल सरकारी राजस्व से जुड़ा नहीं है, बल्कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से भी संबंधित है। कौशल ने सरकार से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें