फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराना बस स्टैंड तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतारें

Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 12:54 PM IST

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब सात बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रातःकाल मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी दीपक कालिया ने मां चिंतपूर्णी का भव्य श्रृंगार किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू किए गए। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने स्वयं मंदिर परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मचारियों को तैनात किया गया। रविवार होने के कारण मंदिर परिसर के साथ-साथ बाजार क्षेत्र में भी दिनभर श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल रही। भक्तों ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें