फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में सप्तमी तक लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

सावन अष्टमी मेले के चलते धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी इन दिनों पूरी तरह श्रद्धालुओं से गुलजार है। सप्तमी तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाकर आशीर्वाद ले चुके हैं। पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण चिंतपूर्णी का माहौल इन दिनों मिनी पंजाब जैसा नजर आ रहा है। मेले के चलते चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार से लेकर मंदिर मार्ग तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जगह-जगह पंजाब नंबर के वाहनों की भरमार नजर आ रही है। श्रद्धालु रात-दिन मां के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। सावन मेले के दौरान चिंतपूर्णी में दुकानदार भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दिन-रात अपनी दुकानें खुली रख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें