फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने कोटला खुर्द से शुरू किया जनसंपर्क अभियान, पंचायतों में होगी विकास कार्यों की समीक्षा

Ankesh Dogra Updated Sun, 05 Jul 2026 04:16 PM IST

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को कोटला खुर्द पंचायत से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों, विशेषकर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और लोगों की समस्याएं तथा सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की राय सर्वोपरि है और क्षेत्र के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाएगा और प्रत्येक पंचायत की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएंगी। विवेक शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में जाकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी और स्थानीय लोगों से उन क्षेत्रों की जानकारी ली जाएगी, जहां अभी और विकास कार्यों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सुझावों के आधार पर विकास की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। कोटला खुर्द में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम चुनावों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने जमीनी स्तर का फीडबैक लिया और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें