फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया प्रेस रूम कार्यालय का उद्घाटन

कुटलैहड़ कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को प्रेस क्लब बंगाणा के प्रेस रूम कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले पौधारोपण किया। उसके बाद दीप जलाकर प्रेस रूम का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि मैंने 3 महीने पहले इसका कमिटमेंट किया था और समय से पहले अपना कमिटमेंट पूरा किया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तथा इसका मजबूत होना जरूरी है। जिसके माध्यम से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिलती है। विधायक ने कहा कि लोकशाही को पत्रकार ही मजबूत बनाता है और आगे भी बनाता रहेगा। उन्होंने प्रेस क्लब बंगाणा के सभी प्रेस बंधुओं को इकट्ठा होकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रेस क्लब के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रेस क्लब के उद्घाटन के बाद विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विकास के लिए सामूहिक इच्छा शक्ति के लिए सभी प्रयास करें। और प्रेस क्लब के लिए कभी भी कोई भी समस्या होगी तो हिमाचल प्रदेश सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगा। इसके पश्चात विधायक विवेक शर्मा ने प्रेस क्लब कार्यालय में फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए अपनी  निधि से देने की घोषणा की और साथ ही कहा कि भविष्य में जो भी प्रेस क्लब की मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें