फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुलदीप चंदेल को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला ऊना का प्रधान

सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन 8 फरवरी रविवार के दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में संपन्न हुआ। जिसमें जिला ऊना व ऊना जिला के खंड स्तर की नव कार्यकारियों का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। सर्व टीजीटी महासंघ के इस जिला अधिवेशन में लगभग 95 से 100 के करीब अध्यापकों ने भाग लिया। इस जिला अधिवेशन में कुलदीप चंदेल को जिला प्रधान, महासचिव राजन रनौत ,वरिष्ठ उप प्रधान विनय कटोच, सह सचिव नेहा, कोषाध्यक्ष सोमनाथ, मीडिया सचिव अश्वनी सैनी, मनोज शर्मा ऑडिटर व कमल चंदेल मीडिया इत्यादि को जिला ऊना का दायित्व दिया गया। जिला कार्यकारिणी के अलावा खंड अंब, गगरेट, बंगाणा,हरौली की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। आज के इस जिला अधिवेशन में राज्य कार्यकारिणी से महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया जिला कांगड़ा, सह सचिव दर्शन कुमार जिला ऊना,जिला हमीरपुर प्रधान पंकज डडवाल व मीडिया सचिव संजीव बनयाल मौजूद रहे। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए, टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए, 45400 का मूल वेतन लागू करें । इसके साथ ही ट्रांसफर के लिए सरकार के द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर किया जाए। अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित किया जाए तथा अनुबंध अवधि पर दी गई सेवा को वरिष्ठता व पेंशन लाभों के लिए जोड़ा जाए।4-9-14 एसीपी की पुनः बहाली की जाए, सीबीएसई स्कूलों के लिए चयनित किए जा रहे हैं अध्यापकों के काडर के लिए पैदा हो रही है वर्तमान स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अंदर पैदा हो रहे संशय को दूर किया जाए, डीम्ड रेगुलर टीजीटी की पदोन्नति सूची शीघ्रातिशीघ्र जारी किए जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें