फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में उत्साह और एकता के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और एकता के साथ शनिवार सुबह अपने सुंदर योग संगम परिसर में मनाया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ लाइव जोड़ा गया। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन संबोधन में योग दिवस के महत्व को भी बताया। इसमें संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और योग प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योग सत्र में विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान अभ्यासों को शामिल किया गया, जिनका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें