राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व रोवर रेंजर्स इकाई की ओर से संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं । उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है । इसके बाद स्वयंसेवी विशाल और स्मृति शर्मा ने विभिन्न आसन करवाए । इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी प्रो. मंजीत मान, एनसीसी अधिकारी डॉ. मोनिका खन्ना , रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस व अन्य शिक्षक, गैर-शिक्षक व छात्र भी मौजूद रहे।