फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना काॅलेज में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव, प्रतिभागियों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राजकीय महाविद्यालय ऊना में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की । प्रथम सत्र में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां की गईं, जिसमें राजकीय महाविद्यालय अर्की ( सोलन ), राजकीय महाविद्यालय ऊना एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय ( शिमला ) के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं। संध्या सत्र के विशिष्ट अतिथि चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू रहे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहना है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य और देश का नाम रोशन करना है। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने विशिष्ट अतिथि विधायक दर्शन सिंह बबलू को सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय हरोली, राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर, राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी चंबा, राजकीय महाविद्यालय अर्की सोलन, राजकीय महाविद्यालय रामपुर, एचपीयू पीजी सेंटर शिमला, राजकीय महाविद्यालय आनी हमीरपुर, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं, राजकीय महाविद्यालय भटोली की ओर से दी गईं प्रस्तुतियों ने पंडाल में समां बांधा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें