फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के आंगनबाड़ी केंद्र सोहारी में बताया पौष्टिक आहार और पोषण का महत्व

Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 04:09 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के सौजन्य से सर्कल जोल के अंतर्गत में सोमवार को पंचायत सोहारी की आंगनबाड़ी केंद्र सोहारी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग से करण वीर व रुचि शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व बताया गया। वहीं किफायती स्वस्थ आहार विषय पर प्रदर्शनी पोषण मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने प्रति भाग लिया। पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। उन्होंने बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के समान थाली में सतरंगी भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। योगाभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान संजीव संधू चौली पंचायत के उप प्रधान विकास शर्मा, ब्रिज बाला, मीनाक्षी, सपना देवी, सपना किरण, प्रेम लता, सोमा देवी सहित अन्य 60के करीब महिलाओं ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें