सरकारी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के बीच एचआरटीसी के ऊना डिपो में अस्थायी चालकों की भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। निगम द्वारा 20 अस्थायी चालक रखने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अब आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। इससे बेरोजगार युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और विभिन्न रूटों पर बस सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए अस्थायी चालकों की भर्ती का फैसला लिया है। ऊना डिपो में इसके तहत 20 चालकों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन जमा कर रहे हैं।