फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2025: थाना कलां के निपुण शर्मा ने मेरिट सूची में चमकाया नाम, 691 अंकों के साथ उपमंडल बंगाणा का बढ़ाया मान

उपमंडल बंगाणा के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां के होनहार छात्र निपुण शर्मा ने 691 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाते हुए विद्यालय व समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निपुण की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में गर्व की लहर दौड़ गई है। निपुण वर्तमान में प्लस वन कक्षा में नॉन-मेडिकल विषयों का अध्ययन कर रहा है और भविष्य में एक इंजीनियर बनने का सपना रखता है। उनका शैक्षणिक माहौल घर से ही मिलता है – पिता उमेश कुमार स्वयं एक अध्यापक हैं, जबकि माता सुनीता कुमारी गृहिणी हैं। निपुण की बड़ी बहन भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं, जिससे उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य  संजीव पराशर ने निपुण की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "निपुण अत्यंत मेहनती और अनुशासित छात्र है। उसकी लगन और समर्पण ने उसे आज यह मुकाम दिलाया है। यह पुरस्कार उसकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।" विद्यालय के समस्त अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने निपुण को मिठाई खिलाकर व तालियों की गूंज के साथ सम्मानित किया। साथ ही, उसके माता-पिता को भी स्कूल में आमंत्रित कर उन्हें हार्दिक बधाई दी गई। सभी ने मिलकर निपुण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अघलौर गांव का यह होनहार अब पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें