फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: सुमीत शर्मा बोले- सुशासन में विफल और द्वेष की राजनीति पर जोर दे रही सुक्खू सरकार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने शनिवार को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में विफल रहे हैं और सरकार द्वेष की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों और बागवानों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बनी सरकार अधिकांश विभागों में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के खिलाफ विजिलेंस के माध्यम से फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे होशियार सिंह हों या सुधीर शर्मा, दोनों अंततः निर्दोष साबित होंगे। उनके अनुसार इस तरह की कार्रवाई हिमाचल की राजनीतिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन सवालों का जवाब देना चाहिए जो भाजपा नेता सुधीर शर्मा उठा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से 'फांदी खान' संबंधी मुद्दे और अन्य आरोपों पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें