ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर टिपर और एक निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन टिपर और निजी बस की आपस में टक्कर से दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। लोगों को जाम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। निजी कंपनी की बस सुबह और शाम कंपनी के कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम करती थी। सुबह के समय कर्मचारियों को लाने के लिए जा रही बस की मुड़ते हुए टिपर से टक्कर हो गई।