स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना कर शीश नवाया और प्रदेशवासियों के सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।