फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली से आज चार नए बस रूट शुरू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के लोगों को रविवार को सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली से चार नए बस रूटों का शुभारंभ करेंगे और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों और दिल्ली सहित अन्य गंतव्यों की यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। शुरू किए जा रहे नए रूटों में हरोली–एम्स बिलासपुर, हरोली–रामपुर पुल–गोंदपुर, हरोली मुद्रिका (लोकल सर्कुलर सेवा) और हरोली–दिल्ली बस सेवा शामिल हैं। इन बस सेवाओं के संचालन से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। विशेष रूप से एम्स बिलासपुर उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह सेवा काफी लाभदायक मानी जा रही है। सरकार का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन पहुंचाना और लोगों को सुरक्षित, सुलभ एवं किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें