फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मेहनत लाई रंग, अनार की बंपर फसल हासिल कर युवाओं के लिए बने प्रेरणा का स्रोत

जिला ऊना उपमंडल बगाणा के गांव बल्ह खोली में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज की चार वर्षों की मेहनत आज रंग लाई है। उन्होंने अपने निजी बागीचे में बागवानी विभाग की अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के अंतर्गत 1100 अनार के पौधे लगाए थे। आज, चार वर्षों बाद उन पौधों में  पुष्पन और फलन हुआ है, जिससे बंपर अनार की फसल तैयार हुई है। यह उपलब्धि क्षेत्र के किसानों व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। योगराज भारद्वाज ने बताया कि यह सफलता बागवानी विभाग के मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से संभव हो पाई है। विभाग की देखरेख में समय-समय पर प्रशिक्षण, खाद प्रबंधन और रोग नियंत्रण की विधियों को अपनाया गया। बागवानी अधिकारी वीरेंद्र भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना यह साबित करती है कि आधुनिक तकनीक, धैर्य और वैज्ञानिक खेती अपनाने से कोई भी किसान आत्मनिर्भर बन सकता है। चार वर्षों की मेहनत और प्रशिक्षण के बाद आज यह बागीचा इलाके के किसानों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन गया है। बागवानी विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऐसे प्रयास किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ी को कृषि की ओर आकर्षित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस सफलता की कहानी यह भी दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और समर्पण हो, तो बंजर मानी जाने वाली ज़मीन भी सोना उगल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें