फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: तेज हवाओं से सड़क पर गिरा विशाल पेड़, चार घंटे तक ठप रहा यातायात

तेज हवाओं और बारिश के कारण मंगलवार देर रात नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क पर संजय वाटिका के समीप एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और बुधवार सुबह करीब चार बजे से साढ़े नौ बजे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क बंद होने के कारण स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और अन्य संस्थानों की ओर जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन दोनों ओर फंसे रहे और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय कर्मचारियों ने मशीनों और उपकरणों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर सड़क को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें