फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पर्यटन दिवस पर भव्य फूड फेस्ट का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय ऊना के बीवॉक विभाग की ओर से पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भव्य फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल लगाए। फूड फेस्ट में हराभरा कबाब, टिक्की, गोलगप्पे, पाव भाजी, मोहितो, भेल पुरी, फ्रूट चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इन व्यंजनों का स्वाद लेते हुए प्राचार्य, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी सभी ने छात्रों की सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें टीमवर्क, प्रबंधन एवं व्यवहारिक ज्ञान सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी। बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने भी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें