फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तोथर में मां मोक्षदाती प्राचीन मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत स्तोथर में स्थित मां मोक्षदाती के प्राचीन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां मोक्षदाती के दर्शन किए, आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात विधिवत हवन-यज्ञ से की गई, जिसमें स्थानीय पंडितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा माता की आरती का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन व पारंपरिक पकवान परोसे गए, जिनका सभी ने प्रसाद रूप में ग्रहण किया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि यह भंडारा हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें