फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटलैहड़ में जनरल ऑब्जर्वर श्याम लाल पूनिया ने किया ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

लोकसभा आम चुनाव 2024 और विधानसभा उपचुनाव कुटलैहड़ के लिए होने वाले चुनावों को लेकर जनरल ऑब्जर्वर श्याम लाल पूनिया ने मंगलवार को अटल बिहारी  वाजपेयी महाविद्यालय  बंगाणा में स्थापित ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनरल ऑब्जर्वर के साथ व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट व एसडीएम  उपस्थित रहे।ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण, प्रेषण, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी लेने हेतु किए गए इस दौरे के दौरान जनरल ऑब्जर्वर ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमरों को अच्छी तरह देखा। साथ ही यहां परिसर की बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई।  उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रांग रूम में  कोई भी व्यक्ति मोबाइल अंदर न लेकर आए। उन्होंने कहा कि स्ट्रोंग रूम की पूरी व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार है। निरीक्षण दौरे में निर्वाचन अधिकारी सोनू गोयल ने जनरल ऑब्जर्वर को स्ट्रांग रूम में किए गए प्रबंधों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी स्ट्रांग रूम में दीवारों को अच्छी तरीके से सीलिंग कराई गई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें